उत्तराखंड की प्रमुख झीलें एवं ताल | Lakes Of Uttarakhand – Jardhari Classes

Lakes Of Uttarakhand उत्तराखंड की प्रमुख झीलें एवं ताल – उत्तराखण्ड में विभिन्न प्रकार के ताल पाए जाते हैं इनमें से कुछ ताल बड़े विचित्र और रहस्यमयी है, उत्तराखंड में नैनीताल जनपद को झीलों की नगरी या सरोवर नगरी कहा जाता है।

उत्तराखंड की प्रमुख झीलें एवं ताल, Lakes Of Uttarakhand, lakes in uttarakhand, Uttarakhand Gk In Hindi, Uttarakhand ka bhugol, Uttarakhand geography in hindi, उत्तराखंड का भूगोल, Jardhari classes
उत्तराखंड की प्रमुख झीलें एवं ताल

उत्तराखंड में विशेषतः हिमानी ताल (उत्तराखंड की झीलें) पाए जाते हैं। इस आर्टिकल में आप उत्तराखंड के कुमाऊँ के प्रमुख झीलों एवं गढ़वाल के प्रमुख तालों के बारे में जानेंगे।

उत्तराखंड की प्रमुख झीलें एवं ताल – Lakes Of Uttarakhand

झील/ताल- भूतल के विस्तृत गड्ढे जिममें जल भरा होता है व स्थिर रहता है और
चारों ओर से स्थल खंडों से घिरा रहता है झील अथवा ताल कहलाता है।


भारत में झीलों के प्रकार:-

1.ज्वालामुखी झीलें- 
ज्वालामुखी के शांत होने के पश्चात उनके
मुख में वर्षा का जल एकत्रित होने से ज्वालामुखी झीलों का निर्माण होता है

उदाहरण-  महाराष्ट्र में स्थिर लोनार झील।

2.हिमानी
झील- 

हिमनदों अथवा हिमानियों से निकलने वाली नदी अपने मार्ग में गड्ढे बना
लेती है व फिर यही गड्ढे हिमनदों के पिघलने   से निकलने वाले जल से भर
जाते हैं व झील का रुप ले लेते हैं इन्हीं झीलों को हिमानी झील कहा जाता
है।
उदाहरण- उत्तराखंड के झीलें

3.वायु निर्मित झीलें:-
मरुस्थलीय
क्षेत्रों में बालू के टीले पर हवा द्वारा गड्ढे बन जाते हैं व फिर यही
गड्ढे वर्षा के जल से भर जाते हैं ऐसी झीलें राजस्थान के थार मरुस्थल
क्षेत्रों में पाई जाती है।
उदाहरण- राजस्थान की सांभर  झील, पंचभद्रा झील आदि

4.लैगून या अनूप झीलें-
समुद्री
तटों की किनारे स्थित उथली जल संरचना जो एक रोधिका द्वारा समुद्र से पृथक
रहती है लैगून झील कहलाती है। लैगून झील में सामान्यता लवणीय अथवा खारा जल
पाया जाता है। उदाहरण- उड़ीसा की चिल्का झील
उदाहरण- आंध्र प्रदेश की कोलेरू झील

 कुमाँऊ क्षेत्र में पायी जानी वाली झील/ताल

 कुमाऊं क्षेत्र में हिमानी प्रकार की झीलें पाई जाती है। झीलों के लिए
विशेषकर कुमाऊं में नैनीताल जिला प्रसिद्ध है। नैनीताल को झीलों की नगरी या
सरोवर नगरी कहा जाता है।

नैनीताल की प्रमुख झील/ताल-

1.नैनीताल-

लम्बाई- 1430m
चौड़ाई- 465m
गहराई-16-26m

नैनीताल को स्कंद पुराण में त्रि-ऋषि सरोवर कहा गया है। नैनीताल सात पहाड़ियों से घिरा है-  चीना पीक(नैना पीक) , देव पात, आलमसरिया कांटा, हाड़ीवादी, शेर का डांडा, आयरपात, स्नोब्यू) इन पहाड़ियों में सबसे ऊंची चीना पीक है।

नैनीताल के मध्य में एक टापू(चटान) है जिसके उत्तरी भाग को मल्लितला व दक्षिणी भाग को तल्लीतला कहा जाता है।

नैनीताल की खोज 1841ई० में सी०पी० बैरन ने की।

2.भीम ताल-

लम्बाई- 1674m
चौड़ाई-447m
गहराई-26m

  • भीमताल कुमाँऊ क्षेत्र की सबसे बड़ी झील है।
  • भीमताल के निकट भीमेश्वर महादेव मंदिर है।

3. नोकुछिया ताल-

लम्बाई- 950m
चौड़ाई-680m
गहराई-40m

  • नोकुछिया ताल कुमाँऊ की सबसे गहरी झील है।
  • इस झील के नो कोने हैं इसलिये इसे नोकुछिया ताल कहा जाता है।

4. सातताल-

लम्बाई-3000m
चौड़ाई-200m
गहराई-19m

सातताल सात तालों का समूह है जिनमें वर्तमान में कई सूख गयी हैं।

  1. नल-दमयंती ताल
  2. गरुड़ ताल
  3. पूर्ण ताल
  4. सूखा ताल
  5. लक्ष्मण ताल
  6. राम ताल
  7. सीता ताल

नल दमयंती ताल-

  • इस ताल के पांच कोने हैं।
  • पौराणिक कथा के अनुसार राजा नल व उनकी पत्नी ने यहां पर वास किया था।
  • पोराणिक मान्यताओं के कारण इस ताल में मछलियां नही पकड़ते हैं।

गरुड़ ताल-

  • स्थानीय लोगों की मान्यताओं के अनुसार इस झील के पास पांडवो ने वनवास के दौरान वास किया था।
  • द्रोपदी ने यहाँ पर अपनी रसोई बनायी थी।
  • द्रोपदी द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला सिलबट्टा आज भी यहां मौजूद है।

राम-लक्ष्मण-सीता ताल-

  • ये तीनों ताल एक साथ जुड़े हुए हैं ।
  • यहां पर राम-लक्ष्मण-सीता ने वास किया था।
  • पांडवो ने भी यहां पर वास किया था व माना जाता है कि भीम ने हिडिम्ब राक्षस का वध यहां पर किया था।

सूखा व पूर्ण ताल-

  • इस ताल का अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका है।

5. खुरपाताल-

  • खुरपाताल नैनीताल से 12Km दूर नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर स्थित है।
  • इस झील का आकार जानवर के खुर के समान है इसलिये इसे खुरपाताल कहा जाता है।
उधम सिंह नगर में स्थित ताल-

1. द्रोण ताल-

  • यह ताल उधमसिंह नगर में स्थित है।
  • इस ताल के पास गुरु द्रोण ने अपने शिष्यों को धनुर्विद्या की शिक्षा दी थी।
  • इस ताल के किनारे गुरु द्रोण की प्रतिमा स्थित है।

2. गिरीताल-

  • यह ताल उधमसिंह नगर के काशीपुर में स्थित है।
  • इस ताल के समीप चामुंडा, संतोषीमाता,नागनाथ व मनसा देवी का मन्दिर स्थित है।
चम्पावत में स्थित ताल-

1. श्यामताल-

  • यह ताल चम्पावत जिले में स्थित हैं
  • इस ताल के किनारे स्वामी विवेकानंद आश्रम स्थित हैं
  • श्यामताल का झूला मेला प्रसिद्ध है।

2. झिलमिल ताल- 

  • झिलमिल ताल चम्पावत जिले के टनकपुर से 5km दूरी पर स्थित है।
अल्मोड़ा में स्थित ताल-

तड़ागताल-

  • तड़ागताल अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया से 10 दूरी पर स्थित है।
  • इस ताल के निचले भाग में पानी की निकासी हेतु पांच सुरंगे बनी हैं जिनमे तीन सुरंगे अब बंद हो चुकी हैं।
बागेश्वर में स्थित ताल- सुकुण्डा ताल

कुमाऊँ के प्रमुख झीलों की Short Trick 

नैनीताल की झील/ताल-

S.N
झील/ताल
जनपद
1
भीमताल
नैनीताल
2
नैनीताल
नैनीताल
3
हरिशताल
नैनीताल
4
नोकुछिया ताल
नैनीताल
5
सातताल
नैनीताल
6
सूखाताल
नैनीताल
7
खुरपाताल
नैनीताल
8
मलवाताल
नैनीताल
9
साडियातल
नैनीताल

Short Trick-
भीम   ने   हरि   नोकर   के   साथ   सूखा   मलवा   सड़ाया
भीमताल, नैनीताल,, हरिशताल, नोकुछिया ताल, सातताल, सूखाताल, खुरपाताल, मलवाताल, साडियातल,

उधम सिंह नगर में स्थित ताल-

S.N
झील/ताल
जनपद
1
द्रोण सागर
उधम सिंह नगर
2
गिरीताल
उधम सिंह नगर

Short Trick-  गुरु   द्रोण   गिरे   धम
द्रोणताल,    गिरीताल,   उधम सिंह नगर

चम्पावत में स्थित ताल-

S.N
झील/ताल
जनपद
1श्यामताल  चम्पावत
2झिलमिल ताल   ———-

Short Trick-   चमके   श्याम   झिलमिल
चम्पावत    श्यामताल     झिलमिताल

गढ़वाल क्षेत्र में पायी जानी वाली झील/ताल

टिहरी में स्थित ताल-

सहस्त्रताल-

  • यह ताल टिहरी गढ़वाल के घुतु में स्थित है।
  • यह गढ़वाल क्षेत्र का सबसे बड़ा व गहरा ताल है।
  • सहस्त्रताल कई छोटे-छोटे तालों का समूह है।
  • यह ताल खतलिंग ग्लेशियर के पश्चिमी छोर पर स्थित है।

यमताल-

  • यह ताल टिहरी में स्थित है।
  • यह ताल हमेशा बर्फ से ढका रहता है।

अप्सराताल-

  • इसे आछरी ताल के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह टिहरी में बूढ़ा केदार के पास स्थित है।
  • इस ताल में हिमालय की अप्सराये स्नान करती है।

वासुकीताल-

  • वासुकीताल टिहरी जिले में स्थित है।
  • इस ताल का पानी लाल रंग का है।
  • इस ताल के लाल होने के पीछे वासुकी नाग की कहानी प्रचलित है।
  • यह ताल नीले रंग के कमल के लिये प्रसिद्ध है।

महासरताल-

  • यह ताल दो कटोरेनुमा ताल से निर्मित है।
  • इस ताल को भाई बहन ताल कहा जाता है।

मंसूर ताल-

  • यह ताल टिहरी गढ़वाल के खतलिंग ग्लेशियर के सामने स्थित है।
  • इस ताल के पास दूध गंगा हिमनद है जिससे दूध गंगा निकलती है।
उत्तरकाशी जिले में स्थित ताल-

नचिकेता ताल-

  • यह ताल उत्तरकाशी से 32Km दूर व चौरंगीखाल से 3 Km दूर स्थित है।
  • माना जाता है कि इस स्थान पर नचिकेता व यमराज का सवांद हुआ था जिससे इस ताल का नाम नचिकेता ताल पड़ा।

डोंडीताल-

  • यह ताल उत्तरकाशी जनपद के 30km दूर स्थित है
  • इस ताल के 6 कोने है।
  • इस ताल से असीमगंगा(भागीरथी की सहायक नदी) का उद्गम होता है।

केदारताल-

  • यह ताल उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री से 20Km दूरी पर स्थित है।
  • यह ताल थालैयासागर पर्वत श्रखंला पर स्थित है।

फाचकंडी ताल- 

  • उत्तरकाशी जनपद में स्थित इस ताल का जल उबलता रहता है।
रुद्रप्रयाग में स्थित ताल-

1.देवरिया ताल- 

  • यज ताल रुद्रप्रयाग जिले के तुंगनाथ के निकट स्थितहै।

2.भेंकताल- 

  • इस ताल का आकार अंडाकार है।
चमोली में स्थित ताल-

1.रूपकुंड-

  • यह ताल चमोली जनपद के थराली विकासखंड में स्थित है।
  • इस ताल को कंकालीताल या रहस्यमयी ताल भी कहा जाता है।
  • इस ताल से आज भी राजा यशधवल व रानी बल्या तथा उनके सैनिकों के कंकाल प्राप्त होते हैं।
  • इस ताल के निकट त्रिशूली व नंदाघुँघटि पहाड़ी स्थित है।

2.होमकुंड-

  • यह ताल चमोली में रुपकुंड से 17km आगे है।
  • नंदा
    का डोला इसी ताल के निकट स्थित चबूतरे पर रखा जाता है व इसी स्थान से नंदा
    राजजात यात्रा में चार सिंह वाला खाडू अकेला आगे जाता है।

3.हेमकुंड(लोकपाल)-

  • चमोली में स्थित इस ताल के किनारे सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह ने तपस्या की थी।
  • इस ताल के निकट एक गुरुद्वारा(हेमकुंड साहिब) स्थित है।
  • इसी ताल के किनारे लक्ष्मण जी का प्राचीन मंदिर स्थित है।
  • इसी ताल से लक्ष्मण गंगा(अलकनंदा की सहायक नदी) का उद्गम होता है।
  • यह ताल 7 पर्वतों से घिरा है।

4.संतोपथ ताल-

  • यह चमोली में बद्रीनाथ से 21km दूर स्थित है।
  • इसी ताल से अलकनंदा नदी का उद्गम होता है।
  • इस ताल के तीन कोण हैं माना जाता है कि इन तीन कोणों पर ब्रह्मा विष्णु महेश ने तपस्या की थी
  • इस ताल के निकट सूर्यकुंड व चंद्रकुण्ड नामक दो कुंड हैं।

5.बेनिताल-

  • यह ताल चमोली में कर्णप्रयाग में स्थित है।
  • इस ताल के निकट नन्दादेवी मंदिर स्थित है।

  गढ़वाल के प्रमुख झीलों की Short Trick

टिहरी में स्थित ताल-
S.N
झील/ताल
जनपद
1
यमताल
टिहरी
2
मसूरताल
टिहरी
3
सहस्त्रताल
टिहरी
4
महासरताल
टिहरी
5
अप्सरा ताल
टिहरी
6
भिलंग ताल
टिहरी
7
वासुकीताल
टिहरी
Short Trick:-

यमलोक    में    सहस्त्रों महान   अप्सरा   भी  वास   करे

यमताल  मसूरताल सहस्त्रताल महासरताल अप्सरा ताल भिलंग ताल वासुकीताल

उत्तरकाशी जिले में स्थित ताल-
S.N
झील/ताल
जनपद
1
काणा ताल
उत्तरकाशी
2
देवताल
उत्तरकाशी
3
नचिकेता ताल
उत्तरकाशी
4
डोंडी ताल
उत्तरकाशी
5
खिड़ा ताल
उत्तरकाशी
6
लामाताल
उत्तरकाशी
7
भराणसरताल
उत्तरकाशी
8
रोहिसाड़ा ताल
उत्तरकाशी
9
बयां ताल
उत्तरकाशी
10
केदारताल
उत्तरकाशी
Short Trick-
काशी  देव  नाचे  डंडा  खड़ा  लिए  भरी  आंखे  रोये  बयां  केसे  करूँ
काणा ताल नचिकेता ताल खिड़ा ताल भराणसरताल बयां ताल उत्तरकाशी  देवताल  डोंडी ताल लामाताल रोहिसाड़ा ताल केदारताल
रुद्रप्रयाग में स्थित ताल-
S.N
झील/ताल
जनपद
1
देवरिया ताल
रुद्रप्रयाग
2
वासुकीताल
रुद्रप्रयाग
3
बधानी ताल
रुद्रप्रयाग
4
चोराबाड़ी ताल
रुद्रप्रयाग
Short Trick-
रुद्रदेव बस बड़ा शातिर चोर है
रुद्रप्रयाग दवरिया वासुकीताल बधानी ताल चोराबाड़ी ताल
चमोली में स्थित ताल-
S.N
झील/ताल
जनपद
1
होमकुण्ड ताल
चमोली
2
संतोपथ ताल
चमोली
3
विरही ताल
चमोली
4
विष्णुताल
चमोली
5
लोकपाल(हेमकुंड)
चमोली
6
सिद्धताल
चमोली
7
लिंगताल
चमोली
8
मणिताल
चमोली
9
झलताल
चमोली
10
आछरिताल
चमोली
11
सूखाताल
चमोली
12
गोहनाताल
चमोली
13
मातृकाताल
चमोली
14
काकभुशांडिताल
चमोली
15
बेनिताल
चमोली
16
नरसिंह ताल
चमोली
17
गुडयार ताल
चमोली
Short Trick-
हम    संत  बिराजे    विष्णु    लोक
होमकुण्ड संतोपथ विरही विष्णुताल लोकपाल
सिद्ध लिंग मणि की  झलक  देख
सिद्धताल लिंगताल मणिताल झलताल
आछरियां  सुनाये  गाना
आछरिताल सूखाताल गोहनाताल
माता     काबेरी नर   से   गुसाये
मातृकाताल काकभुशांडिताल बेनिताल नरसिंह ताल गुडयार ताल

उत्तराखंड के झील(ताल)/ग्लेशियर से सम्बंधित MCQ



Q.
1-उत्तराखंड में किस तरह की झील(ताल) पाये जाते हैं

A.ज्वालामुखी झील          B.वायु निर्मित झील
C.हिमानी झील                D.लैगून झीलAns-C



Q.
2- त्रि-ऋषि सरोवर निम्न में से किस ताल को कहा गया-
A.भीमताल                   B.नोकुछिया ताल
C.होमकुण्ड                  D.नैनीतालAns-D



Q.
3- निम्न में राज्य का सबसे बड़ा ग्लेशियर है-
A.पिण्डारी ग्लेशियर         B.गंगोत्री गलेशियर
C.मिलम ग्लेशिय              D भागीरथी ग्लेशियरAns-B



Q.
4- निम्न में से कौन सा ग्लेशियर बागेश्वर जिले में स्थित है-

A.कफनी ग्लेशियर               B.नामिक गलेशियर
C.पिनोरा ग्लेशियर                D.हिपराबमक ग्लेशियरAns-A



Q.
5- रालम ग्लेशियर निम्न में से किस जनपद में स्थित है-

A.चमोली                     B.बागेश्वर
C.उत्तरकाशी                D.पिथौरागढ़Ans-D



Q.
6- गढ़वाल का सबसे बड़ा व गहरा ताल है-
A.वासुकीताल            B.सहस्त्रताल
C.यमताल                 D महासरतालAns-B



Q.
7- निम्न में से भाई बहन ताल के नाम से जाना जाता है-

A.महासरताल                    B.सहस्त्रताल
C.केदारताल                      D.देवरिया तालAns- A



Q.
8- मंदाकिनी नदी का उद्गम निम्न में से किस ग्लेशियर से होता है-
A.चोराबाड़ी ग्लेशियर                B.खतलिंग ग्लेशियर
C.केदरनाथ ग्लेशियर                 D.संतोपथ ग्लेशियरAns-A



Q.
9- निम्न में से किस ताल से आज भी मानव कंकाल प्राप्त होते हैं

A. वासुकीताल             B.मंसूर ताल
C.रूपकुंड                  D.हेमकुंडAns-C



Q.
10- सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह ने किस ताल के निकट तपस्या की थी-

A.होमकुंड                          B.केदारताल
C.देवरिया ताल                    D.हेमकुंडAns-D



Q.
11- कुमाँऊ का सबसे बड़ा ग्लेशियर है-

A.सुन्दरढूंगी ग्लेशियर               B.पिण्डारी ग्लेशियर
C.मिलम ग्लेशियर                      D.नामिक ग्लेशियरAns-C



Q.
12- नचिकेता ताल निम्न में से किस जनपद में है-

A.चमोली                              B.रुद्रप्रयाग
C.उत्तरकाशी                        D.टिहरीAns-C



Q.
13- भेंकताल निम्न में से कौन से जनपद में स्थित है-
A.चमोली                        B.टिहरी
C.उत्तरकाशी                  D.रुद्रप्रयागAns-D



Q.
14- उत्तरकाशी में निम्न में से कौन सा ताल स्थित है-

A.लामाताल                       B.मंसूरताल
C.बधानी ताल                    D.सूखातालAns-A



Q.
15- निम्न में से किस ताल में मछलियां पकड़ना निषेध है-

A.गरुड़ ताल                            B.राम-लक्ष्मण ताल
C.नल दमयंती ताल                   D.पूर्ण तालAns-C



Q.
16- असीमगंगा का उद्गम किस ताल से होता है-

A.फाचकंडी ताल                   B.डोंडीताल
C.भेंकताल                             D.बेनितालAns-B



Q.
17- कुमाँऊ क्षेत्र की सबसे बड़ी झील है-
A.भीमताल                       B.नोकुछिया ताल
C.गरुड़ ताल                     D.गिरीतालAns-A



Q.
18- गिरीताल निम्न में से कौन आए जिले में है-

A.रुद्रप्रयाग                      B.उधम सिंह नगर
C.चमोली                          D नैनीतालAns-B



Q.
19- चम्पावत जनपद में स्थित ताल है-

A.गिरीताल                           B.झिलमिताल
C.मलवाताल                         D.तड़ागतालAns-B



Q.
20- स्वामी विवेकानंद आश्रम किस ताल के निकट स्थित है-
A.झिलमिलताल                       B.श्याम ताल
C.गरुड़ ताल                           D.भीमतालAns-B

मुझे उम्मीद है कि उत्तराखंड की प्रमुख झीलें एवं ताल – Lakes Of Uttarakhand के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। उत्तराखंड के बारे में ऐसे ही Uttarakhand Gk In Hindi की आपको बहुत सी पोस्ट JardhariClasses.Com में देखने को मिल जयेगी जिन्हें आप पढ़ सकते हैं।
दोस्तों यदि आपको हमारा कार्य पसंद आता है तो आप हमें Support कर सकते हैं। 


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top